New Poetry

“‘तेरी नाराज़गी’

आपके पार्टनर के लिए कुछ दिल छू लेने वाली शायरियाँ

  1.  

“तेरी नाराज़गी भी मेरे लिए ख़ास है”

 

तेरी नाराजगी से भी मुझे प्यार है।।
मेरी प्यारी जान,तेरे बिना सूना मेरा आसमान है।
तेरी नाराजगी दिल को हर पल खलती है।
मुझसे नाराज होकर कहा जाओगे।
माना लेंगे हर बार ,चाहे कितना भी रुठ जाओगे ।
मान जाओ , तुमको दिन भर का हल बताना है ।
कुछ आपकी सुनना है,ओर कुछ अपना बताना है।।
एक तू ही तो है जिसे मन की हर बात बताती हु।
बिना डरे दिल का हाल सुनती हूं।
कुछ रिश्ते लफ्जो के मोहताज नहीं होते ।।
तेरे मेरे रिश्ते की तरह ख़ास नहीं होते
तू क़रीब है जितनी ,उतना कोई ओर नहीं आया।
बहुत मिले इस शहर में लोग लेकिन,
कोई ओर इस दिल में तेरी तरह घर नहीं बना पाया ।।
तू ख़ास है मेरे लिए ये कहने की जरूरत है क्या?
तेरे अलावा कोई ओर कुछ भी नहीं मेरे लिए ये जताने की जरूरत है क्या?

“दोस्ती से मोहब्बत तक का सफ़र”

तेरी नाराज़गी

जिंदगी के हर सफ़र में जरूरत है तेरी
होगी आम सी लड़की औरों के लिए लेकिन,
मेरे लिए तू जान हैं मेरी।
तू क्या है किन लब्जो मे बताए,
कितना प्यार है तेरे लिए ये किन शब्दो में जताए।
अजनबी थी कभी अब सब कुछ बन गई।
क्या पता कब तू, अपना साथ मुझे दे गई।
कभी न खत्म हो बस इतना आस है।।
तेरे नाम से ही चलता अब, मेरी सांसों का साज़ है।
जवानी देख रहे है साथ वैसे ही बुढ़ापा भी देखना है।
सब बदल जाए चाहे, लेकिन ये दोस्ती हमको आखिर तक निभाना है।
बहुत प्यारी है तू, दुखों से घबराकर कर हर नहीं जाना।
कोई हैं तेरे साथ हमेशा,ये भुल नहीं जाना।
मिलकर तुझको कसकर गले लगाना है।
जब तक तू साथ रहे,हर गम को भूलना है।।

……. pragya Meena…..🫶🏼

“जिंदगी का खेल और अधूरी आस”

सब कुछ मिट जाता है एक पल में लेकिन, बस एक मलाल नहीं मिटता।। सब कुछ करके देख लिया मैने लेकिन, कुछ बाकी रह गया शायद, मेरे जेहन से बस ये सवाल नहीं मिटता।। यू तो कुछ नहीं जायेगा साथ लेकिन फिर भी एक ,मन में आस है। सब यही रह जाएगा एक दिन , जिन्दगी बस एक जुए का का खेल है। जानते है जब राख है सब ,तो फिर किस चीज़ का लेन देन है।। जलेगी एक दिन मोम सी खाया । पड़ा रह जाएगा सारा धन ओर माया।

“शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं, यह दिल की गहराइयों का एहसास है।
अगर ये लफ़्ज़ आपके दिल को छू गए हों, तो उन्हें अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना लीजिए।
हमारी कोशिश है कि हर शेर आपके जज़्बातों को आवाज़ दे सके।
पसंद आई हो तो शेयर करें और अपने दोस्तों को भी ये एहसास महसूस कराएं।
जुड़े रहिए, और भी दिल को छू लेने वाली शायरियों के लिए।”

“शुरुआत हमेशा ख़ास होती है, और ‘तेरी नाराज़गी’ से मेरी ये शुरुआत हुई है।
अगर ‘तेरी नाराज़गी’ ने आपके दिल को छुआ, तो इसे शेयर करना मत भूलिए।
आपके सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया।”

Written by : Pragya Meena

Scroll to Top